आंधी-तूफान से आम की फसल को भारी नुकसान
बागपत, जून 12 -- बागपत। रटौल क्षेत्र में गुरुवार रात आए तेज आंधी-तूफान से आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं के कारण बड़ी संख्या में आम पेड़ों से टूटकर जमीन पर गिर गए। इससे आम बागान मालिकों और ठेकेदारों को आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है। रटौल का आम देश-विदेश में अपनी खास पहचान रखता है, लेकिन इस वर्ष मौसम की मार ने बागवानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। फरवरी और मार्च में प्रतिकूल मौसम के कारण पहले ही करीब 80 प्रतिशत फसल प्रभावित हो चुकी थी। अब तेज आंधी ने बची हुई फसल को भी नुकसान पहुंचाया है। आम ठेकेदार नूरहसन और शोकीन ने बताया कि आंधी के बाद बागानों में बड़ी मात्रा में आम टूटकर गिर गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार फसल से लाभ मिलने की संभावना बहुत कम है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और टूटे हुए आमों को इकट्ठा किया जा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.