दुमका, मार्च 16 -- रविवार की शाम आयी आंधी तूफान से गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत छतरचूआ, कुश्चिरा सहित कई क्षेत्रों में नुकसान पहुंचा है। कुश्चिरा में जहां बृंदावन पाल के घर पर आम का पेड़ गिर जाने से हजारों रूपये मूल्य का नुकसान हुआ है। इस हादसा में परिवार के सदस्य बाल- बाल बच गए। वहीं छतरचूआ गांव में सोनोती हांसदा की मुर्गी शेड, सोम हांसदा का घर तथा किसान सेवा केंद भवन का एल्बस्टर का छत उड़ा ले गया जिससे हजारों रूपये मूल्य का नुकसान हुआ है। इस हादसा में सोम हांसदा की पत्नी को मामूली चोट पहुंची है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.