बांदा, मई 29 -- नरैनी। तेज रफ्तार चली आंधी से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई और जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। सैकड़ों पेड़ जमीदोज हो गए और कस्बे सहित ग्रामीण इलाके में चाय-पान की गुमटी और झोपड़ी उड़ गए। ब्लाक परिसर में लगे कई विशालकाय पेड़ धराशाई हो गए। नरैनी -अतर्रा मार्ग में सड़क किनारे लगे तमाम पेड़ गिर गए। किसानों के बाग-बगीचों तबाह हो गए। आम के पेड़ों में लगे फल झड़ गए। कालिंजर के सौता कालिंजर गांव के मुख्य सड़क किनारे कई गुमटियां क्षतिग्रस्त हो गईं। रात भर व पूरे दिन विद्युत आपूर्ति ठप रही। तमाम विद्युत पोल उखड़ जाने से बिजली आपूर्ति बेपटरी रही। यह भी पढ़ें- दर्जनों विद्युत पोल टूटे, पेड़ गिरे, कई लोगों के टीन शेड उड़े एसडीओ आशीष सिंह ने बताया कि नरैनी उपकेंद्र में 20 तथा कालिंजर 12 पोल उखड़े है, जिसमें तेजी से कार्य किया जा रहा है यह भी...