शाहजहांपुर, मई 1 -- शाहजहांपुर। कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद गुरूवार शाम को आई आंधी-तूफान और बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। अधिकतम तापमान में 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- UP Rain: वेस्ट यूपी में आंधी-बारिश, ओले भी गिरे; चिलचिलाती गर्मी से मिली राहतमौसम में बदलाव के कारण मौसम विभाग की माने तो मौसम में यह बदलाव मध्य क्षोभमंडल में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी उत्तर प्रदेश से उड़ीसा तक बनी द्रोणी के प्रभाव से आया है। इसके साथ ही पुरवा हवाओं में नमी और वायुमंडलीय अस्थिरता के चलते तेज आंधी और बारिश का दौर बना रहा। गुरुवार शाम शहर में अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं कुछ समय के लिए जनजीवन भी प्रभावित रहा। कई स्थानों पर तेज हवा के कार...