अयोध्या, मई 1 -- जाना बाजार। तेज आंधी तूफान की चपेट में आने से ग्रामीणों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश में संज्ञान में लेते हुए 24 घंटे के अंदर सहायता राशि प्रदान करने का निर्देश दिया है। क्षेत्रीय गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने मृतकों के परिजनों से मिलकर सहायता राशि का चेक प्रदान किया है। इस दौरान उनके साथ उप जिला अधिकारी बीकापुर नायब तहसीलदार सहित पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। शुक्रवार की देर शाम हैदरगंज थाना क्षेत्र के जाना ओझाने गांव में गोसाईगंज विधायक अभय सिंह उप जिलाधिकारी बीकापुर श्रेया नायब तहसीलदार रामखेलावन चौकी इंचार्ज विशुन बाबा श्रीपति मौर्य के साथ मृतक हुए साधु सिंह के घर पहुंचे। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान में दो मासूमों की मौत पर जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक, हर संभव मदद का भरोसा उनकी पत्नी को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4...