सुल्तानपुर, मई 2 -- सुलतानपुर, संवाददाता। जिले में बुधवार को आए आंधी-तूफान में सात लोगों की मौत हो गई। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर सभी मृतकों के आश्रितों को राज्य आपदा मोचक निधि से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि वितरित की गई है। मृतकों में कुड़वार थाना क्षेत्र के पूरे शिववंश दुबे निवासी 20 वर्षीय महेंद्र तिवारी भी शामिल हैं। बिजली का खंभा गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सात मृतकों के आश्रितों को कुल मिलाकर 28 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। महेंद्र अपनी बहन की शादी के लिए दस दिन पहले ही परदेस से घर लौटे थे। यह भी पढ़ें- जिले में 36 घंटे के अंदर सड़क हादसों में एक बाराती समेत चार लोगों की गई जान सात मई को उनकी बहन की बारात आनी थी। बल्दीराय थानाक्षेत्र में दो लोगों की जान गई। कस्बा माफियात में सुरेश कुमार सो...