दुमका, मई 16 -- रामगढ़ , प्रतिनिधि। शुक्रवार की शाम रामगढ़ प्रखंड मे मौसम में अचानक बदलाव हुआ। प्रखंड के कई हिस्सों में तेज आंधी ने तबाही मचाई। आंधी से कई जगहों पर पेड़ गिर गए और बिजली गुल हो गई,जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। बीते शुक्रवार को भी शाम मे प्रखंड के सभी जगहों पर लोग उमस से बेचैन थे। यह भी पढ़ें- Jharkhand Weather Update: झारखंड में आंधी और तूफान ने मचाई तबाही, 7 की मौत और 10 घायलतूफान के प्रभाव रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत छोटी रनबहियार गांव में बीते शुक्रवार की देर संध्या आई तेज आंधी और बारिश ने कई घरों की छप्पर को उजाड़ दिया और साथ ही गांव के आसपास के कई पेड़ों को उजाड़ दिया। पेड़ों के उजड़ने से आलम यह रहा की गांव की बिजली की सप्लाई पूरी तरह से बाधित हो गई। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि प्रखंड के कई क्षेत्र के कई स्थानों ...