हापुड़, मई 1 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बनखंडा बीबीनगर मार्ग पर एक फार्म हाउस के सामने आंधी तूफान में दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं मृतक के परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी प्रवीन चौधरी ने बताया कि गुरुवार की शाम को बनखंडा बीबनगर मार्ग पर आंधी तूफान में दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार बुलंदशहर जनपद के थाना बीबीनगर निवासी पोटा कबूलपुर निवासी दुलीचंद (50 वर्ष) और दूसरी बाइक पर सवार बनखंडा निवासी राजेश की बाइक की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाईकों पर सवार दो लोग घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पह...