काशीपुर, अप्रैल 30 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। तेज आंधी-तूफान में खाली प्लाट की दीवार गिर गई। दीवार के पास बैठे पत्रकार समेत तीन लोग लहूलुहान हो गए। घायलों को एक निजी अस्पताल में लाया गया है। गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे मोहल्ला नत्थासिंह वाल्मीकि बस्ती निवासी पत्रकार महेंद्र राही, सागर एवं एक अन्य घर के पीछे खाली प्लाट में दीवार के सहारे बैठे थे। अचानक आए आंधी-तूफान से प्लाट की दीवार तीनों के उपर गिर गई। दीवार गिरने से तीनों बुरी तरही से घायल हो गए। शोर होने पर मोहल्ले के लोग तीनों को डॉ. एमपी सिंह के नर्सिंग होम में ले गए। डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि एक युवक उपचार कराकर घर चला गया है। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान में 30 फीट उपर से गिरी दीवार, मलवे में दबने से युवक की मौत जबकि महेंद्र राही एवं सागर का उपचार जारी है। उनके सिर एवं सीने में चोट आई ...