चतरा, मई 14 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के तिलैया गांव में मंगलवार की देर शाम आए तेज आंधी-पानी और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई। प्राकृतिक आपदा की चपेट में आने से गांव निवासी प्रभु यादव का मुर्गी फार्म पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में करीब 200 मुर्गियों की मौत हो गई, जिससे पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब चार बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई। तेज आंधी के कारण मुर्गी फार्म का शेड उड़ गया और पूरी संरचना क्षतिग्रस्त हो गई। शेड टूटने और बारिश का पानी भर जाने से फार्म में मौजूद लगभग 200 मुर्गियां मर गईं। यह भी पढ़ें- बिजली की लाइन पर गिरे पेड़ घटना के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।पीड़ित प्रभु यादव ने बताया कि मुर्गी पाल...