भागलपुर, मई 10 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि शुक्रवार रात आए तेज आंधी-तूफान ने कहलगांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई। महेशामुंडा पंचायत के ब्राह्मण टोला स्थित शिव मंदिर के पास पीपल का पेड़ तेज हवा के कारण गिर पड़ा, जिससे मंदिर सहित ग्रामीण विकास शुक्ला का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। आंधी के दौरान कई बिजली पोल और तार भी टूटकर गिर गए, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी रात बाधित रही और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।तूफान के बाद हुई बारिश से आम की फसल को भी नुकसान पहुंचा, जबकि मक्का और सब्जी की खेती बुरी तरह प्रभावित हुई। दिवाकर सिंह, रवि कुमार सिंह, कृष्णदेव साह एवं राजकुमार यादव ने बताया कि खीरा व अन्य सब्जियों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, वहीं खेतों में गिरी मक्का की फसल में बारिश के कारण अंकुर निकल आने से किसानों...