घाटशिला, मई 27 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के चित्रेश्वर समेत आस पास के गांव में बीते रविवार की शाम अचानक आई आंधी- तूफान से भारी तबाही हुई है। घटना के तुरंत बाद बिजली गायब हो गयी, जो करीब 72 घंटे गुजरने के बाद भी बिजली पुनरवहाल नहीं हुई। तेज आंधी की चपेट में आकर कई पेड़ की डाली ,ताड़ के वृक्ष, छोटी झोपड़ी में चाय की दुकान घरों के टीन व छप्पर भी उड़ गए है। बिजली के पोल,बिजली तार भी टूटकर गिर पड़े है। बुधवार दोपहर बाद भी इलाके में बिजली पुनरबहाल नहीं हुई। इधर उत्पन्न बिजली संकट लोगों को परेशानी में डाल दिया है। यह भी पढ़ें- तेज आंधी-तूफान से पेड़ और बिजली के पोल धराशायी, चपरासी मोहल्ले में गिरा पुराना टावर बिजली से संचालित उपकरण बंद पड़े है। हालांकि बिजली विभाग द्वारा बताया गया कि चित्रेश्वर गांव बहरागोड़ा पावर हाउस के अंतर्गत गामार...