मिर्जापुर, अप्रैल 8 -- जिगना, मिर्जापुर। तेज आंधी-तूफान आने से बुधवार की रात जोपा-रामपुर घाट पर पांटून पुल का तीन पीपा बह गया। जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। तेज आंधी-तूफान के दबाव में पांटून पुल का दो पीपा दो सौ मीटर दूर बह गया। बुधवार को सुबह पांटून पुल पहुंचे लोगों ने पांटून को टूटा देख सहम गए। जिले के रामपुर घाट से भदोही जिले के गोपीगंज,जंगीगंज, ज्ञानपुर मुख्यालय जाने वाले व्यापारियों व मजदूरों को मायूस होना पड़ा। जबकि भदोही जिले से मिर्जापुर के लालगंज व मध्यप्रदेश तक आवाजाही करने वाले हलकान रहे। दूसरी तरफ बाइक चालक व पैदल यात्रा करने वाले जोखिम मोल लेकर नाव के सहारे किसी तरह से गंगा पार किया। कार्यदाई संस्था पीडब्ल्यूडी भदोही के अवर अभियंता अंशू मिश्रा ने बताया कि डेढ़ दर्जन मजदूर काम पर लगाए गए हैं। दो नए पीपा की व्यवस्था किया ...