रामपुर, मई 14 -- देर रात आए तेज आंधी तूफान के कारण कई जगह बिजली के खंभे और तार टूट कर सड़क पर गिर गए।खनन के चेक पोस्ट पर ड्यूटी कर घर वापस लौट रहे संग्रह अमीन की बाइक टूटे हुए तारों से टकरा गई और वह तारों की चपेट में आ गए।हादसे में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। हादसा गुरुवार की सुबह नगर के बिलासपुर रोड स्थित ग्राम दुलीचंदपुर के समीप हुआ।थाना बिलासपुर के आनंद नगर निवासी हरीश गंगवार संग्रह अमीन के पद पर मिलक तहसील में तैनात थे।देर यह भी पढ़ें- सिरतोल गांव में पेड़ गिरने से भैंस की मौत रात उनकी ड्यूटी खनन चेक पोस्ट राठौंडा पर लगाई गई थी। सुबह ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे।देर रात आए तेज आंधी तूफान के कारण दुलीचंदपुर गांव के पास हाईवे पर बिजली का ...