आंधी-तूफान का कहर: 350 से अधिक पोल टूटे, हाईटेंशन लाइन का गिरा टावर
बुलंदशहर, जून 11 -- बुधवार देर रात आए भीषण आंधी-तूफान और बारिश ने जिले की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। अंधड़ के कारण जिले भर में 350 से अधिक बिजली के पोल और लाइनें टूट गईं अ जबकि हाईटेंशन के बड़े टावर भी धराशायी हो गए। यह टावर खेत में ही बने एक मकान पर गिर गया। हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है। बिजली व्यवस्था पटरी से उतरने के कारण शहर से लेकर देहात तक हाहाकार मच गया। हालत यह रही कि 400 से अधिक गांवों में 16 घंटे से भी अधिक समय तक बिजली बाधित रही। पावर कॉरपोरेशन की टीमों ने देर रात आंधी के बाद मोर्चा संभाला। शहर के मुख्य इलाकों में कुछ घंटों की मशक्कत के बाद जैसे-तैसे सप्लाई शुरू कर दी गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति बेहद खराब रही। पोल टूटने और तार गिरने के कारण सैकड़ों गांवों में रातभर अंधेरा छाया रहा। जिसके चलत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.