आंधी-तूफान का कहर: पोड़ैयाहाट के कैराडीह में बरगद गिरने से घर क्षतिग्रस्त, परिवार बाल-बाल बचा
गोड्डा, जून 10 -- पोड़ैयाहाट।एक संवाददाता। पोड़ैयाहाट प्रखंड मे दोपहर बाद मंगलवार को 5 बजे शाम आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तूफान की चपेट में आकर कैराडीह गांव में एक विशाल बरगद का पेड़ जोन किस्कू, पतरास किस्कू और सनातन किस्कू के घर पर गिर गया। पेड़ गिरने के समय घर के सभी सदस्य घर पर ही थे लेकिन बाल बाल बच गए। वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। घटना के बाद पूरे परिवार में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक तेज आंधी के साथ धूल भरी आंधी और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।15-20 मिनट तक चले तूफान में कई जगह पेड़ उखड़ गए और बिजली के तार टूटकर गिर पड़े। कैराडीह गांव में बरगद का पुराना पेड़ जड़ से उखड़कर सीधे पक्के मकान ओर मिट्टी घर पर जा गिरा। पेड़ के भारी तने और डालियों के दबाव से घर की छत, दीवारें और रसोई घर पूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.