चक्रधरपुर, मई 28 -- बुधवार को आये तेज आंधी-तूफान ने आनंदपुर प्रखंड के रोबकेरा पंचायत अंतर्गत ग्राम गोयराबेड़ा में भारी तबाही मचाई। तेज हवा और बारिश के कारण कई कच्चे मकानों के छप्पर उड़ गए, पेड़ गिर पड़े और बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह प्रभावित हो गई। अचानक आए इस प्राकृतिक कहर से कई परिवार बेघर हो गए हैं। यह भी पढ़ें- पेज चार की लीडप्रभावित परिवार सबसे अधिक प्रभावित परिवारों में सिसिलिया केरकेट्टा का घर शामिल है। उनके घर के ऊपर पेड़ गिर जाने से पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान अल्बेस्टर का टुकड़ा उनके सिर पर गिर पड़ा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। घर पूरी तरह टूट जाने के कारण परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। वहीं, विधवा महिला सुकवारो लुगुन का घर भी तेज तूफान में क्षतिग्रस्त हो गया। घर की पूरी छत उड़ जाने से वह बेघर हो गई हैं। ज...