रामपुर, मई 31 -- रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर बताया है कि जनपद रामपुर सहित प्रदेश के कई जिलों मे दौरान गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान, भारी वर्षा तथा 80-90 किमी/घंटा (कुछ स्थानों पर 100 किमी/घंटा तक) की तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस गंभीर मौसम चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से आमजन को सतर्क एवं जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। जनसामान्य को सूचित करने हेतु व्हाट्सएप ग्रुप, सोशल मीडिया, ग्राम पंचायत स्तर पर मुनादी (लाउडस्पीकर) एवं अन्य उपलब्ध माध्यमों का व्यापक उपयोग सुनिश्चित क...