शामली, मई 30 -- जलालाबाद। आम आडू, लीची आदि फलों का सीजन इस बार बहुत अच्छा होने की उम्मीद थी लेकिन सीजन शुरू होने से पहले ही चार पांच बार आयी आंधी सब उड़ाकर ले गयी। आम एवं लीची के बागों के ठेकेदार 50 फीसदी से अधिक नुकसान बता रहे है। ठेकेदार बागान मालिकों से ठेके की राशि कम करने की मांग कर रहे है। मौसम की मार के कारण इस बार बागानो मे आम का उत्पादन पहले ही कम होने का अनुमान लगाया जा रहा था अब लगातार आ रहे आंधी तूफान ने बाकी की कसर भी पूरी कर दी एक आंधी में सैकड़ो करेट आम टूटकर गिरा है ,पेड़ टूट गए है , जिससे लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। आम को ठेके पर लेकर रोजी रोटी कमाने वाले कई ठेकेदारों ने नुकसान अधिक होने के कारण बागों का ठेका बीच में ही छोड़ दिया है। वहीं बागान मालिक भी स्थिति को लेकर चिंतित हैं और नुकसान का आकलन कर रहे हैं। यह भी पढ़...