रांची, अप्रैल 30 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक आए तेज हवा और वर्षा से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ। प्रखंड के कई गांवों में खेतों में लगी करैला, लौकी और नेनुआ जैसी लत्तर वाली सब्जियां प्रभावित हुईं, वहीं आम और लीची के पेड़ों में लगे फलों को भी क्षति पहुंची है। अचानक बदले मौसम से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति भी बाधित रही और प्रखंड से लेकर गांव तक कई जगह बिजली कटी रही, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बेमौसमी बारिश के कारण मजदूरों और आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही, लोग घरों में ही दुबके रहे और बाजार-व्यापार पर भी इसका असर देखा गया। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी ने पहुंचाया आम के फलों को नुकसान इधर टेंगरिया बस्ती के समी...