आंधी के साथ तेज बारिश से बदला मौसम, गिरा तापमान
बरेली, सितम्बर 18 -- मौसम ने गुरुवार को तेजी से करवट ली। सुबह से आसमान काले बादलों से घिरा रहा। करीब आधा घंटा आंधी के साथ तेज बारिश हुई। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। दिन में अधिकतम तापमान 30.1 और रात में न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने 18 सितंबर को भी हल्की बारिश का अनुमान जताया है। बीते कई दिनों से हो रही हल्की बारिश के बाद गुरुवार को तेज बारिश हुई। सुबह करीब आधा घंटा शहर के अधिकांश इलाकों में आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई जो देखते ही देखते तेज बारिश में बदल गई। बारिश के बाद थोड़ी देर के लिए मौसम साफ हुआ लेकिन फिर बादल छा गए। यह भी पढ़ें- Bareily News: तेज हवा के साथ कई इलाकों में हुई जोरदार बारिश पूरा दिन धूप और बादलों में लुकाछिपी होती रही। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.