आंधी के साथ गिरे ओले, 35.5 मिलीमीटर बारिश, 28 ट्रांसफार्मर डैमेज
पूर्णिया, अप्रैल 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया में रविवार देर रात बारिश के साथ ओले भी गिरे। रविवार देर रात करीब एक बजे तेज हवा के झोके और बिजली की गरज और चमक के साथ करीब आंधे घंटे तक बारिश हुई। 24 घंटे के दौरान 35.5 मिली मीटर बारिश दर्ज की गयी। 60 घंटे में 55.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मौसम में बदलाव के कारण चार दिनों में अधिकतम तापमान में 15 डिग्री की गिरावट है। वहीं 28 अप्रैल के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आंधी और बारिश से किसानों के फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। बिजली विभाग को भी शुरूआती आंकलन में 56 लाख का नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- आंधी के साथ गिरे ओले, तापमान में 15 डिग्री गिरावट, 28 ट्रांसफार्मर डैमेज 28 ट्रांसफार्मर डैमेज होने के साथ कई स्थानों पर खंभे गिर गये। तारें टूट गयी। हालांकि, शहर से लेकर ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.