बस्ती, अप्रैल 30 -- महादेवा, हिन्दुस्तान संवाद। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के पड़ियापार गांव में बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक लगी भीषण आग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि तेज आंधी के दौरान आग भड़की, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के कारण लपटें तेजी से एक घर से दूसरे घर तक फैलती चली गईं, जिससे ग्रामीणों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते गांव के दर्जनों घर आग की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बाल्टी, हैंडपंप और अन्य संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवाओं और भीषण लपटों के आगे उनकी कोशिशें नाकाम साबित हुईं। यह भी पढ़ें- आग लगने से पांच घर जलकर राख, नकदी संग मवेशी भी जले सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.