सीतापुर, जून 10 -- अटरिया, संवाददाता। सुबह भीषण गर्मी के बाद मंगलवार को देर शाम जिले के कुछ इलाके में तेज रफ्तार से आंधी आई और कहीं- कहीं बूंदाबांदी भी हुई। तेज रफ्तार आंधी के बीच अटरिया के बगैय्या पुल के पास एक यूकेलिप्टस का पेड़ गिर पड़ा। पेड़ के नीचे दबकर अधेड़ की मौत हो गई। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है। जशुपुर निवासी लालजी (48) साप्ताहिक बाजार में साफ- सफाई करते थे। मंगलवार को वह बाजार में साफ- सफाई करने गए थे। देर शाम साफ सफाई कर लालजी घर लौट रहे थे। वह बगैय्या पुल पास पहुंचे ही तभी वहां यूकेलिप्टस का पेड़ अचानक गिर गया। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश का कहर, कई इलाकों में बिजली व्यवस्था ध्वस्त लालजी पेड़ के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलि...