सहारनपुर, मई 1 -- सहारनपुर, संवाददाता। गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। दिनभर की तपिश के बाद शाम के समय तेज आंधी चली, जिसके बाद हल्की बारिश हुई। इस बदलाव से वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ते तापमान और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था, लेकिन इस अचानक बदले मौसम ने माहौल को सुहावना बना दिया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री और अधिकतम 38.0 डिग्री सेल्सियस रहा था। तापमान में आई इस गिरावट ने लोगों को राहत दी है। अप्रैल माह की बात करें तो इस महीने का सर्वाधिक तापमान 25 अप्रैल, शनिवार को दर्ज किया गया था, जब अधिकतम तापमान...