धनबाद, मई 1 -- गुरुवार की शाम अचानक चली तेज आंधी के बाद बरोरा व बाघमारा क्षेत्र में झारखंड सरकार की बिजली गुल है। ग्रामीण इलाके में अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली रात के 9 बजे तक भी बहाल नहीं हो सकी, जिससे आमजन परेशान है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आंधी के साथ तेज हवा चलने से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था प्रभावित हुई है। इधर विद्युत विभाग के जेई सोनू सामद ने बताया कि दुग्दा से गणेशपुर के बीच कहीं फॉल्ट आने की आशंका है। विभाग की टीम फॉल्ट का पता लगाने में जुटी हुई है और जल्द ही आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से चुंगलखार फीडर के दर्जनों गांवों की बत्ती गुल समाचार लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से मिली राहत, लेकिन दिन भर बिजली रही गायब यह भी पढ़ें- जामताड़ा में तेज आंधी-बार...