झांसी, मई 3 -- झांसी। शनिवार को मौसम ने रंग बदला। शाम हल्की आंधी और छुटपुट बूंदाबांदी के बाद मौसम ने पलटवार किया। रविवार सूरज की तपिश से रानी का शहर झांसी फिर तप उठा। अधिकतम पारा 40 डिग्री दर्ज किया गया। भरी दुपहरी टनटनाती धूप, गर्म हवाओं के मेल ने बुंदेलों की मुश्किलें बढ़ा दीं। चार घंटे तक ताप एक ही स्थिति में रहा। तल्ख मौसम की वजह से भरी दुपहरी सड़कों पर सन्नाटा खिंचा रहा तो गली-मोहल्लों में वीरानी छाई रही। शनिवार की शाम मौसम ने रंग बदला। कुछ देर आंधी चली। इसके बाद मौसम सुहाना हो गया। शाम तक लोगों ने इसका इस्तकबाल किया। लेकिन, बारिश नहीं हुई। उम्मीद थी कि रविवार को भी मौसम बदला-बदला रहेगा। पर, ऐसा नही हुआ। सुबह 6.38 बजे सूरज गर्मजोशी से निकला। इसके बाद घंटे-दर-घंटे तपिश बढ़ती गई। 10.30 बजे सब्जी-भाजी की खरीदारी को निकले बंदे छांव तलाशते द...