लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- शनिवार रात आई तेज आंधी के दौरान रकेहटी के पास एक कार पर सड़क किनारे लगा पेड़ गिर गया। इससे कार में सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग जख्मी हो गए। उनको कार से निकालकर पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उनको जिला अस्पताल भेज दिया गया। लखीमपुर शहर के मो. हदी, शरीफ बानो और हमना आरिफ शनिवार को सिंगाही में एक शादी समारोह में शामिल होकर कार से वापस अपने घर जा रहे थे। रात को करीब नौ बजे जब कार रकेहटी से थोड़ा पहले गायत्री डिग्री कालेज के पास पहुंची, तभी तेज आंधी की वजह से सड़क किनारे लगा एक सूखा पेड़ भरभराकर उनकी कार पर गिर पड़ा। इससे बेकाबू हुई कार आगे जा रही गन्ना लदी ट्राली से जा टकराई। ट्राली से टकराने पर कार का एयरबैग खुल जाने से ड्राइवर को तो मामूली चोटें आईं लेकिन पिछले हिस्से पर पेड़ गिरने से कार की पिछली सीट पर बैठे मो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.