आंधी के झोंके में छत से गिरकर घायल युवक की मौत
बदायूं, मई 16 -- आंधी के दौरान छत से गिरकर घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि तहसील प्रशासन ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। उघैती थाना क्षेत्र के गांव टिटौली निवासी 40 वर्षीय नवल सिंह पुत्र नत्थूलाल बुधवार रात अपने घर की छत पर सो रहे थे। देर रात अचानक तेज आंधी आने पर वह छत से नीचे उतरने लगे। इसी दौरान तेज हवा के झोंके से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़े। यह भी पढ़ें- दैवीय आपदा पीड़ितों को जल्द मिलेगी मदद हादसे में उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी रही।उपचार के दौरान बीती देर रात नवल सिंह ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.