रामपुर, मई 1 -- तेज आंधी तूफान के चलते नगर में पिछले बीस घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। गुरुवार कल शाम आई तेज आंधी और खराब मौसम के कारण बिजली लाइनों व खंभों को भारी नुकसान पहुंचा, जिसके चलते क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। लगभग बीस घंटे बीत जाने के बावजूद आपूर्ति बहाल हो सकी, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़। बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है, वहीं मोबाइल चार्जिंग, इंटरनेट सेवाएं और घरेलू कार्य पूरी तरह ठप पड़े रहे। गर्मी के मौसम में लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए स्थिति और अधिक मुश्किल हो गई। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी के साथ जेसीबी से सफाई ने भी उड़ाई कई इलाकों की बिजली स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार विद्युत विभा...