गोंडा, मई 4 -- हिन्दुस्तान टीम, गोंडा। उत्तर प्रदेश के जिले गोंडा में सोमवार सुबह करीब दस बजे आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। सैकड़ों पेड़ और खंभे टूट गए। जगह जगह बिजली लाइनें टूटने से हजारों घरों की बिजली गुल हो गई। गोंडा उतरौला मार्ग पर मेहनौन बिजली उपकेंद्र से आने वाली 33 केवी लाइन पर जामुन के पेड़ की मोटी डाल टूटकर गिर गई जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसी मार्ग पर कई जगह पेड़ गिरने से यातायात भी थम गया। अयोध्या हाइवे पर भी पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा। मोतीगंज कस्बे में एक निजी स्कूल की बाउंड्री पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिरा जो 11000 केवी की लाइन पर जा पड़ा। यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी के कई जिलों में सुबह होते ही रात, तेज हवाओं के साथ बारिश, गर्मी छूमंतर सीहागांव में भी पेड़ गिरने से पांच खंभे और तार टूट गए जिससे बि...