हाथरस, मई 1 -- हाथरस, सादाबाद संवाददाता। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव बिलारा में गुरुवार देर शाम आई आंधी और बारिश के दौरान एक मकान की दीवार भरभराकर गिर गई, जिसके नीचे दबकर दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मुरसान क्षेत्र के गांव वर्द्धवारी में बकरी चराते समय पशुपालक के ऊपर पेड़ गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सादाबाद गांव बिलारा निवासी जयप्रकाश के मकान की दीवार के पास गुरुवार की शाम 10 वर्षीय मनीष पुत्र जितेंद्र और 10 वर्षीय नेहा उर्फ लाडो पुत्री जयप्रकाश खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक आंधी आने से दीवार गिर गई। दोनों बच्चे मलबे में दब गए। यह भी पढ़ें- बकरियों चराते समय व्यक्ति पर गिरा पेड़, मौत से कोहराम बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत चिकित्...