औरैया, जून 13 -- कंचौसी, संवाददाता। शुक्रवार देर रात आई तेज आंधी और हल्की बारिश ने बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। यह भी पढ़ें- दर्जनों गांवों में 12 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्तिबिजली आपूर्ति ठप असेनी पावर हाउस से बिहारीपुर उपकेंद्र को जाने वाली 33 केवी मेन लाइन में ककोर के पास फाल्ट आने से 12 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। रात से लेकर शनिवार पूर्वाह्न तक करीब आठ घंटे बिजली गुल रहने से हजारों ग्रामीणों को अंधेरे और पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। बताया गया कि शुक्रवार रात करीब तीन बजे के बाद तेज आंधी और बारिश शुरू हुई। मौसम के बिगड़ते ही 33 केवी मेन लाइन में फाल्ट आ गया, जिससे बिहारीपुर उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। अचानक बिजली गुल होने से लोगों की नींद खुल गई और पूरी रात अंधेरे में गुजरनी पड़ी। यह भी पढ़ें-...