शामली, मई 4 -- शामली। रविवार आधी रात को मौसम एकाएक बदलने से आंधी और बारिश एक बार राहत से ज्यादा आफत साबित हुई। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली वहीं आंधी से बागों को भारी नुकसान हुआ। पेड़ एवं टहनिया बिजली लाइन पर टूटकर गिरने से देहात क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। शहर में भी तीन से चार घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही जबकि शहर मंडी, कांधला क्षेत्र में की लाइट 15 घंटे गुल रही। 20 खंभे टूटे गए और 25 जगह बिजली की लाइन टूटी। शामली शहर की बिजली आपूर्ति चार घंटे बंद रही है। जबकि देहात क्षेत्रों में रातभर बिजली गुल रही। बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गयी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- तेज तूफान और बारिश के बाद सड़कों पर जलभरावमौसम में अचानक बदलाव रविवार की रात...