किशनगंज, मार्च 14 -- बहादुरगंज। गुरुवार की रात लगभग ग्यारह बजे तेज आंधी, हल्की बारिश और ठनका की चपेट में आने के कारण बहादुरगंज से जुड़े विभिन्न बिजली सबस्टेशन की बिजली रातभर ठप रही। विद्युत नगर कनीय अभियंता अनिल कुमार के अनुसार गुरुवार की देर रात आई आंधी और वज्रपात की चपेट में आने से महानंदा भाटिया बस्ती के पास तैंतीस हजार पावर से जुड़ा कई पोल का बिजली तार जमीन पर गिरकर क्षतिग्रस्त होने से गुरुवार की देर रात से बिजली बाधित थी। शुक्रवार की सुबह बिजली विभाग की टीम द्वारा वैकल्पिक तौर पर हलीम चौक स्थित पावर ग्रिड से बहादुरगंज स्थित 33/11 बिजली सबस्टेशन से जोड़कर बिजली आपूर्ति चालु किया गया। वहीं सिंघिया ग्रीड से आपूर्तित क्षतिग्रस्त बिजली लाइन को दुरुस्त करने का कार्य जारी रखे हुए है स्थानीय लोगों के अनुसार बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र में आंधी का ...