मिर्जापुर, अप्रैल 7 -- मिर्जापुर। जिले में मंगलवार की देर शाम अचानक आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गयी। इससे गेहूं की फसल की मड़ाई का कार्य बाधित हो गया। आंधी से नगर और ग्रामीण क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। नगर के शुक्लहा मोहल्ले में बिजली का पोल टेढ़ा होकर सड़क की तरफ झुक गया। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर तत्काल बिजली काट दी गई। इससे नगर क्षेत्र के दो दर्जन मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। वहीं मौसम के मिजाज को देख किसान फसलों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए। यदि मौसम साफ न हुआ तो किसानों को भारी क्षति हो सकती है। बीते एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कभी तेज धूप हो जाती है तो कभी आंधी के साथ बूंदाबादी शुरू हो जाती है। मंगलवार रात नौ बजे के करीब अचानक मौसम का मिजाज खराब हो गया। आसमान में अचानक बादल छा गए और तेज आंधी के साथ कुछ देर बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.