आंधी और बूंदाबांदी से गर्मी से मिली राहत,बत्ती गुल
बदायूं, मई 12 -- बदायूं। जिले में मंगलवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मंगलवार सुबह अचानक आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया। तेज आंधी के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी ने न केवल वातावरण में घुली धूल को शांत किया, बल्कि तापमान में भी गिरावट दर्ज की। आंधी शुरू होते ही बत्ती गुल हो गई। जिले में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने आम जनजीवन को बेहाल कर रखा था। सोमवार को भी सूरज के तीखे तेवरों के कारण लोग परेशान रहे, लेकिन मंगलवार की सुबह एक नई ठंडक लेकर आई। यह भी पढ़ें- आंधी और बूंदाबांदी से गर्मी से मिली राहत,बत्ती गुल सबेरे की हल्की धूप के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और करीब 10 बजे के बाद धूल भरी तेज हवाएं चलने लगीं। देखते ही देखते आसमान काले बादलों से घिर गया और तेज आं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.