गंगापार, अप्रैल 8 -- इस वर्ष मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। मार्च के अंतिम दिनों और अप्रैल की शुरुआत में जहां तेज गर्मी पड़नी चाहिए, वहीं इस बार एक ओर धूप तो दूसरी ओर अचानक घने बादल, आंधी या तेज हवाएं और बेमौसम बारिश या फिर ओलावृष्टि का सिलसिला जारी है। इस असामान्य मौसम ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसका सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। वहीं आम आदमी का स्वास्थ्य भी प्रभावित होने लगा है। मार्च-अप्रैल का समय रबी फसलों की कटाई का होता है। यमुनापार में इन दिनों गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है। कई किसानों ने फसल काटकर खेतों में रखी हुई है। लेकिन अचानक बार बार हो रही बारिश और आंधी से भारी नुकसान होरहा है। गेंहू के दाने खराब होने का खतरा बढ़ गया है, वहीं आंधी और तेज हवाओं के कारण गेंहू की खड़ी फसल गिर रही है, जिससे उस...