रामपुर, जून 12 -- पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण और झुलसाने वाली गर्मी से परेशान लोगों को गुरुवार की देर रात हुई बारिश से बड़ी राहत मिली, जब तेज आंधी के साथ आई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। तेज हवाओं और बौछारों के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस और तपिश से निजात मिली है। मौसम सुहाना होते ही सड़कों और बाजारों में रौनक लौट आई है। यह भी पढ़ें- मौसम का मिजाजः जिलेभर में हुई झमाझम बारिश, कहीं पेड़ गिरे, तो कहीं दीवार बारिश का असर गुरुवार की देर रात हुई तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इस ठंडी फुहार ने पूरे इलाके को सराबोर कर दिया। गर्मी के कारण जो लोग दोपहर में घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे थे, वे शुक्रवार की सुबह मौसम खुशनुमा होते ही बाहर निकल आए। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई और पिछले कई दि...