मुरादाबाद, अप्रैल 30 -- नगर और ग्रामीण क्षेत्र में गुरुवार की अपरान्ह बारिश ने तपती गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी है। पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ते तापमान और तेज धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा था, लेकिन गुरुवार को अचानक बदले मौसम ने पूरे माहौल को सुहाना बना दिया। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही होती रही और दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। गर्मी से परेशान लोग घरों से बाहर निकल आए और ठंडी हवा व बारिश का आनंद लेते नजर आए। बारिश के चलते सड़कों पर रौनक भी देखने को मिली। बच्चे और युवा बारिश में भीगते हुए मस्ती करते नजर आए, वहीं लोगों के चेहरे खिल उठे। किसानों ने भी इस बारिश को फायदेमंद माना। उन्होंने कहा कि खेतों में नमी बढ़ने से फसलों को लाभ मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.