बुलंदशहर, अप्रैल 30 -- गर्मी के मौसम में जहां पहले से ही ट्रिपिंग और फाल्ट की समस्या बनने लगी है। वहीं रही सही कसर गुरुवार को अचानक बदले मौसम के मिजाज और तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने पूरी कर दी। आंधी-बारिश ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह पटरी से उतार दिया। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक घंटों बिजली आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान करीब तीन घंटे सप्लाई प्रभावित हुई। दोपहर बाद जैसे ही मौसम बदला और तेज आंधी शुरू हुई, बिजली लाइनों में फाल्ट की झड़ी लग गई। आंधी के चलते कहीं पेड़ों की टहनियां लाइनों पर गिर गईं, तो कहीं जंफर उड़ने के साथ ही ब्रेकडाउन की स्थिति पैदा हो गई। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से चरमराई बिजली व्यवस्था, कई क्षेत्रों में अंधेरा सुरक्षा की दृष्टि से अधिकांश फीडरों की सप्लाई बिजली घर से ही...