भागलपुर, मार्च 22 -- बेमौसम आंधी और बारिश से प्रखंड में बिजली, पानी और फसलों पर बुरा असर पड़ा है। बिजली आपूर्ति के अलावा पानी सप्लाई प्रभावित हुआ है। मक्का, गेहूं और सब्जी की फसल पर काफी प्रभाव पड़ा है। मक्का और गेहूं की फसल पूरी तरह गिर गई है। सब्जियों में भिंडी की पत्तियां झुलस गई है। किसानों का कहना है कि लहसुन को भी नुकसान होने का अंदेशा है। बीएओ रामयश मंडल ने कहा कि आंशिक क्षति की सूचना मिल रही है। किसान सलाहकार को नुकसान का आकलन करने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...