गंगापार, अप्रैल 1 -- सुबह पांच बजे के लगभग तेज हवा के साथ हुई बारिश से किसानों व बाग मालिकों को काफी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों के खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल तेज हवा के साथ बिखर गई। तेज हवा के साथ हुई वर्षा से खेत की खड़ी फसल जमीन पर गिर पड़ी। बरसैता गांव के किसान रमाशंकर, लखनपुर गांव के किसान राजीव तिवारी, अमोरा गांव के राजू सिंह, कोना गांव के विनय कुमार शुक्ल, सोंराव गांव के अलोक शुक्ल, दरी गांव के किसान नमस्ते यादव, सिरहिर गांव के राम कुमार, सिलौधी गांव के किसान शिवदत्त पटेल सहित कई किसानों ने बताया कि सप्ताह भर के भीतर कई बार बूंदा-बांदी होने से गेंहं की फसल कमजोर हो गई। जिसका असर गेंहू उत्पादन व भूसा पर पड़ रहा है। सुबह पांच बजे के लगभग हुई वारिश से पहली पाली की गेंहू की कटाई नहीं हो सकी। किसान तेज बारिश से भिघी फसल...