बदायूं, मई 14 -- बुधवार सुबह क्षेत्र में आई तेज आंधी और बूंदाबांदी ने भारी तबाही मचाई। सुबह करीब 10 बजे चली भीषण आंधी के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। बरेली-आगरा राजमार्ग पर मलिकपुर गांव के समीप एक विशाल पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिर गया, जिससे यातायात ठप हो गया। पुलिस और स्थानीय नागरिकों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ हटाकर रास्ता सुचारू कराया। वहीं, बिनावर थाने के गेट पर स्थित पीपल का पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए और विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। पेड़ का एक हिस्सा पुलिस बैरक की छत पर जा गिरा, हालांकि उस समय वहां कोई मौजूद न होने से बड़ा हादसा टल गया। यह भी पढ़ें- पुन : पुन: संशोधित-मौसम कंपाइल कापी: यूपी में आंधी-बिजली से 84 लोगों की मौत आंधी की तीव्रता इतनी अधिक थी कि राजमार्ग पर आधा घंटा तक वाहनों के पहिए थमे रहे। यह...