मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर, हिटी। प्रखंडों में शुक्रवार की शाम आंधी व बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खेत में तैयार गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। सबसे अधिक गायघाट, कटरा, औराई और हथौड़ी इलाके में नुकसान हुआ है। हथौड़ी के सोहिजन निवासी किसान संजीव कुमार ने बताया कि दस बीघा में गेहूं और मक्के की खेती की थी। आंधी और बारिश की वजह से फसल धराशायी हो गई। मधेपुरा पंचायत के किसान दुर्गा पासवान, बेराई दक्षिणी पंचायत के किसान लखींद्र पासवान ने बताया कि फसल बर्बाद होने से लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। मीनापुर प्रखंड में कुछ जगहों पर हल्की ओलावृष्टि हुई है। बहबल बाजार निवासी किसान बिंदेश्वर प्रसाद ने बताया कि बारिश से गेंहू की तैयार फसल को नुकसान हुआ है साथ ही लीची और आम के मंजर को भी क्षति पहुंचा है।गायघाट के बेरुआ, जारंग पूर्वी, जार...