शाहजहांपुर, अप्रैल 7 -- मिर्जापुर। बीते दो दिनों से मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। एक ओर जहां गेहूं की कटाई अपने चरम पर है, वहीं लगातार हो रही बारिश से कटाई का कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। खेतों में खड़ी और कटी फसल भीगने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके साथ ही तेज आंधी ने भी ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में रखा भूसा तेज हवाओं के कारण उड़ रहा है, जिससे पशुओं के चारे का संकट खड़ा होने लगा है। बीती शाम आई तेज आंधी ने खासा कहर बरपाया। आजादनगर निवासी लईक, नवीशेर और सरवर समेत कई लोगों के छप्परदार मकान तेज हवाओं में उड़ गए। अचानक आई इस आपदा से प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस मौसम ने उनकी कमर तोड़ दी है। एक तरफ फसल का नुकसान, तो दूसरी ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.