लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- दो बार आई आंधी, तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की खेतों में खड़ी और कटी पड़ी गेहूं आदि फसलों के तबाह होने पर सपा के राष्ट्रीय सचिव आरएस कुशवाहा व पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा ने सरकार से प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत सर्वे करवाकर किसानों को उचित मुआवजा देने के साथ ही फसल बीमा की रकम जल्द किसानों तक पहुंचाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस दैवी आपदा ने किसानों की कमर तोड़ दी है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलें खेतों में गिर जाने और पानी में भीगकर खराब हो जाने से किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...