जौनपुर, मई 15 -- जौनपुर, संवाददाता। बुधवार की शाम को अचानक आंधी और बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में पेड़ गिरे और लोगों के छप्पर उड़ गए। इससे कहीं 24 घंटे तो कहीं 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। हालांकि कहीं भी जनहानि या पशु हानि नहीं हुई। गुरुवार को जिला प्रशासन ने सर्वे कराया तो पता चला कि केवल मड़ियाहूं इलाके में तीन मकानों की दीवारें गिरी थीं। मुंगरा क्षेत्र में सबसे ज्यादा आंधी का असर दिखा। कई जगह अधिकारी रात में पहुंचकर पेड़ हटवाकर आवागमन बहाल करवाए। हिसं. मुंगराबादशाहपुर: क्षेत्र में बुधवार को आई तेज आंधी, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। यह भी पढ़ें- जिले में आंधी-पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाकों में पूरी रात गुल रही बिजली इटहरा फीडर से संबद्ध सटवा बस्ती के बड़े ट्रांसफार्मर पर नीम...