भागलपुर, मार्च 21 -- सुल्तानगंज। प्रखंड में शनिवार की शाम तेज आंधी और बारिश से आम के फसल सहित गेहूं और रवि फसल प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। मैंगो मैन अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि आंधी और बारिश से आम के फसल में फंगस लगने की आशंका है। बड़ा दान को कम नुकसान है। लेकिन छोटा दाना अत्यधिक प्रभावित होगा। रवि फसल जो काटकर खेत में पड़ा हुआ है, उसे भी नुकसान होने की आशंका है। महेशी के किसान कौशल किशोर चौधरी और मुकुल कुमार ने बताया कि इस आंधी और बारिश से खेत में लगे मक्के का पौधा गिरने की आशंका बनी हुई है। आम के छोटे दाना इससे प्रभावित होंगे। गेहूं का रंग कम हो जाएगा। भूसे का रंग काला हो जाएगा, रैचा, मसाला, मसूर, चना को भी इससे हानि होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...