कन्नौज, अप्रैल 7 -- मंगलवार शाम अचानक एक बार फिर जिले में मौसम ने करवट लेते हुए लोगों को परेशानी में डाल दिया। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ पहले तेज आंधी चली और उसके बाद करीब 45 मिनट तक हुई रिमझिम बारिश ने हालात बिगाड़ दिए। बारिश से कई स्थानों पर लोग जहां-तहां रुकने को मजबूर दिखे, वहीं वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।तेज आंधी और बारिश का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। इस समय खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी है, ऐसे में अचानक हुई बारिश से फसल के गिरने और खराब होने का खतरा बढ़ गया है। कई जगहों पर खेतों में पानी भरने की स्थिति बन गई है, जिससे नुकसान की आशंका और गहरा गई है। तेज हवा के कारण गेहूं की बालियां झुक गई हैं और यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो उत्पादन पर गंभीर असर पड़ सकता है। कटाई के समय इस तरह की बारिश किसानो...